मोदी ने बी 4 बी संबंधों को प्रगाढ़ करने का लिया संकल्प

Updated at : 16 Jun 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने बी 4 बी संबंधों को प्रगाढ़ करने का लिया संकल्प

।। थिम्पू से ब्रजेश कुमार सिंह ।। संपादक-गुजरात, एबीपी न्यूज भारतीय समय के हिसाब से ठीक सुबह 11 बज कर 10 मिनट पर भारतीय वायुसेना का ‘राजदूत’ रविवार को भूटान के पारो हवाई अड्डे पर उतरा. ‘राजदूत’ वायुसेना के उस विशेष विमान का नाम है, जिस पर सवार थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. बतौर प्रधानमंत्री मोदी […]

विज्ञापन

।। थिम्पू से ब्रजेश कुमार सिंह ।।

संपादक-गुजरात, एबीपी न्यूज

भारतीय समय के हिसाब से ठीक सुबह 11 बज कर 10 मिनट पर भारतीय वायुसेना का ‘राजदूत’ रविवार को भूटान के पारो हवाई अड्डे पर उतरा. ‘राजदूत’ वायुसेना के उस विशेष विमान का नाम है, जिस पर सवार थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. बतौर प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा में उनके साथ आयीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे. विमान से मोदी के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर ही भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और उनके साथी मंत्रियों ने स्वागत किया. दो भूटानी बच्चों ने भी मोदी को गुलदस्ता दिया. इसके बाद मोदी को औपचारिक तौर पर शाही भूटान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. फिर मोदी का काफिला रवाना हुआ राजधानी थिम्पू के लिए, जो पारो से करीब 55 किमी की दूरी पर है.

रास्ते का नजारा अद्भुत था. पारो से थिम्पू वाली सड़क के दोनों तरफ तैनात थे स्कूली छात्र और छात्राएं, साथ में भूटान के आम नागरिक और युवा भी. शायद ही रास्ते का कोई हिस्सा ऐसा हो, जिसमें हर दो किलोमीटर पर हाथ में भारत और भूटान के झंडे लिये हुए स्कूली छात्र खड़े न हों. मोदी के स्वागत में न सिर्फये झंडे हिला रहे थे, बल्किवंदे मातरम भी गा रहे थे. बीच-बीच में बड़े-बड़े तोरणद्वार भी खड़े किये गये थे, जिसमें संदेश के तौर पर उम्मीद ये जाहिर की गयी थी कि मोदी की भूटान यात्रा से भारत और भूटान के संबंध और मजबूत हों.

राजधानी थिम्पू के करीब पहुंचते-पहुंचते सड़क किनारे खड़े लोगों की तादाद बढ़ती चली गयी. थिम्पू शहर में तो युवाओं के अलावा शहरी लोग भी सड़क के किनारे खड़े हाथ हिलाते नजर आये. सरकारी अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक पारो से थिम्पू के रास्ते पर करीब सात हजार स्कूली छात्र खड़े थे.यानी भूटान की करीब सात लाख की आबादी का एक फीसदी 55 किमी लंबे मार्ग पर खड़ा था मोदी के स्वागत के लिए. युवाओं और छात्रों के अलावा सड़क पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री से चर्चा

महाराजा से मिलने के बाद मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ उनके कार्यालय जाकर औपचारिक बातचीत की. टोबगे ने मोदी की यात्रा से पहले ही कह दिया था कि उनकी सरकार इस बात से काफी खुश है कि मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुना.

शेरिंग टोबगे से मुलाकात के दौरान मोदी ने भारत-भूटान संबंधों को बी 2 बी करार दिया, मतलब भारत से भूटान. मोदी ने भूटान की सरकार और जनता को भी भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया. मोदी ने इस मौके पर भूटान के उन छात्रों के लिए कुल मिला कर दो करोड़ रु पये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की, जो भारत में पढ़ते हैं. यही नहीं, मोदी ने भूटान में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने में भारत सरकार की मदद का वादा भी किया, जिसके जरिये करीब बीस लाख किताबें और पत्रिकाएं भूटान के युवाओं और छात्रों को ऑनलाइन हासिल होंगी.

मोदी की विदेश यात्रा भूटान में जोरदार स्वागत

पड़ोसी देश भूटान को अपना प्रथम विदेशी गंतव्य बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया. इसका उल्लेख ‘बी2 बी यानी भारत से भूटान’ के रूप में किया. मोदी ने भूटान नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के साथ ‘अनोखे व विशेष’ रिश्तों के सारे पहलुओं पर चर्चा की. मुख्य रूप से व्यापक विकासात्मक सहयोग व आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर. अब नजरें सोमवार को मोदी के भाषण पर हैं..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola