कराची में बम विस्फोट, दो की मौत, आठ घायल

कराची : पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है. मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले […]
कराची : पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये. पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह सूचना दी है. मलिर जिले में हुए इस विस्फोट से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भीड़भाड़ वाले इस इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी है.
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इरफान अली बहादुर ने कहा, ‘‘हाथगाड़ी के नीचे लगाए गए टाइम बम में बेहद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। इसमें दो लोग मारे गए जबकि आठ अन्य घायल हो गये.” अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन कराची लंबे समय से आतंकवादी, चरमपंथी और जातीय हिंसा झेल रहा है.
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है. जिन्ना स्नातकोत्तर मेडिकल सेन्टर में वरिष्ठ डॉक्टर सीमी जमाली ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




