इमरान खान ने कट्टरपंथियों से कहा, देश को चुनौती देने से बचें

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में मौत की सजा का सामना कर रही एक ईसाई महिला को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी करने के बाद देश में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने कट्टरपंथियों को सरकार से टकराव मोल नहीं लेने और तोड़फोड़ की हरकतें नहीं करने को कहा. […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में मौत की सजा का सामना कर रही एक ईसाई महिला को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी करने के बाद देश में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने कट्टरपंथियों को सरकार से टकराव मोल नहीं लेने और तोड़फोड़ की हरकतें नहीं करने को कहा.
प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के जरिए देश को संबोधित किया और उनका संबोधन सिर्फ आसिया बीबी से जुड़े फैसले पर केंद्रित था, गौरतलब है कि चार बच्चों की मां एवं 47 वर्षीय आसिया बीबी को ईंशनिंदा के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन देश की शीर्ष अदालत ने ऐतिहासिक फैसले में उन्हें बरी कर दिया, इसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गये और कट्टरपंथियों ने धमकियां दी. खान ने कहा, ‘ मैं इन तत्वों (प्रदर्शनकारियों) से कहता हूं कि देश को चुनौती देने से बचें, अगर वे ऐसा करते हैं तो देश अपनी जिम्मेदारियां पूरी करेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




