ePaper

जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मिले नरेंद्र मोदी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

Updated at : 29 Oct 2018 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मिले नरेंद्र मोदी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

तोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित लाभकारी चर्चा की. मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जापान पहुंचे थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन में दोनों देशों के संबंधों में प्रगति […]

विज्ञापन


तोक्यो :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात की और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित लाभकारी चर्चा की. मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जापान पहुंचे थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन में दोनों देशों के संबंधों में प्रगति की समीक्षा होगी और द्विपक्षीय संबंधों के रणनीतिक आयाम को मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर विचार होगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘अपने संबंधों के रणनीतिक आयाम मजबूत कर रहे हैं. जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित लाभकारी चर्चा की.’ मोदी ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के महासचिव तोशिहीरो निकाई और आर्थिक व्यापार एवं उद्योग मंत्री हीरोशिगे सेको से भी मुलाकात की. उन्होंने भारत में महत्वाकांक्षी पहलों में जापान की ओर से किए गए समर्थन के लिए आभार प्रकट किया.

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज से होगी सुनवाई, जानें क्या है विवाद का कारण

कुमार ने ट्वीट किया, ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के महासचिव तोशिहीरो निकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने उनके विजन और हमारे द्विपक्षीय संबंधों, खासकर भारत में महत्वाकांक्षी पहलों के प्रति उनके समर्थन, को मजबूत करने में उनके अनुभव को सराहा.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारत की आर्थिक यात्रा में जापान की भूमिका देश में आ रहे बदलाव से अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है. कुमार ने ट्वीट कर मोदी और हीरोशिगे सेको की मुलाकात की भी जानकारी दी और कहा कि दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंध बेहतर बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की. इससे पहले, मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय के लोगों की एक सभा को संबोधित किया और जापान के कुछ बड़े पूंजीपतियों से भी मुखातिब हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola