ePaper

ट्रंप ने ओहियो की चुनावी रैली में कहा, चीन के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े कदम उठाये

Updated at : 13 Oct 2018 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने ओहियो की चुनावी रैली में कहा, चीन के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े कदम उठाये

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार ने व्यापार में चीन के अनुचित व्यवहार को समाप्त कराने के लिए अब तक के सबसे कड़े कदम उठाये हैं. ट्रंप इस साल जून से अपने यहां चीन से आने वाले माल पर धीर-धीरे आयात शुल्क बढ़ा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार ने व्यापार में चीन के अनुचित व्यवहार को समाप्त कराने के लिए अब तक के सबसे कड़े कदम उठाये हैं. ट्रंप इस साल जून से अपने यहां चीन से आने वाले माल पर धीर-धीरे आयात शुल्क बढ़ा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ओहियो में एक चुनावी रैली में कहा कि चीन की अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने के लिए हमने अब तक के सबसे कड़ कदम उठाये हैं.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने दी भारत को धमकी, 4 नवंबर के बाद ईरान से तेल खरीदने पर खैर नहीं

श्रोताओं ने उनकी इस बात पर खुशी प्रकट की. ट्रंप ने अपनी चीन नीति को अपने प्रशासन की सबसे बड़ी उपलब्धियों के रूप में गिनाया. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने एवं रोजगार के सृजन में मदद मिली है. चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका का आयात उसके निर्यात से 500 अरब डालर के बरारब कम है.

ट्रंप का कहना है कि इस तरह का व्यापार लंबे समय तक नहीं टिक सकता. उन्होंने चीन से आयात किये जाने वाले 250 अरब डॉलर के माल पर 25 फीसदी का अतिरिक्त आयात शुल्क लगा दिया है. साथ ही, अमेरिका ने चीन से परमाणु प्रौद्योगिकी के व्यापार पर भी कई अंकुश लगा दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola