ePaper

इंटरपोल ने एजेंसी के लापता चीफ के बारे में सूचना देने का चीन से किया अनुरोध

Updated at : 06 Oct 2018 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरपोल ने एजेंसी के लापता चीफ के बारे में सूचना देने का चीन से किया अनुरोध

पेरिस : इंटरपोल ने स्वदेश रवाना होने के बाद लापता हुए अपने प्रमुख के बारे में सूचना के लिए चीन से एक औपचारिक अनुरोध किया है. अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने वरिष्ठ चीनी अधिकारी की सलामती की चिंता भी जाहिर की है. फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल ने शनिवार को कहा कि मेंग होंगवेई की स्थिति […]

विज्ञापन

पेरिस : इंटरपोल ने स्वदेश रवाना होने के बाद लापता हुए अपने प्रमुख के बारे में सूचना के लिए चीन से एक औपचारिक अनुरोध किया है. अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने वरिष्ठ चीनी अधिकारी की सलामती की चिंता भी जाहिर की है. फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल ने शनिवार को कहा कि मेंग होंगवेई की स्थिति के बारे में अनुरोध देने के लिए कानून प्रवर्तन माध्यमों का उपयोग किया गया है.

इंटरपोल ने कहा है कि वह मेंग की सलामती की चिंताओं को दूर करने के लिए चीनी अधिकारियों से एक आधिकारिक जवाब की उम्मीद कर रहा है. मेंग की पत्नी ने कहा है कि सितंबर के आखिर में उनके चीन के लिए रवाना होने के बाद से उनसे उनकी बात नहीं हुई है.

फ्रांस ने अपनी खुद की जांच शुरू कर दी है. फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि वह एक विमान में सवार हुए थे और चीन पहुंचे थे लेकिन 64 वर्षीय मेंग का कोई अता पता नहीं है. मेंग चीन में जन सुरक्षा मामलों के उप मंत्री भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola