प्रभात खबर के खुलासे के बाद मंत्री राजेंद्र ने स्वीकारा,बिल्डर से संबंध

रांची: झारखंड के मंत्री राजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया है कि राजधानी के एक बड़े बिल्डर राजेश श्रीवास्तव (मंटू) उनके पुत्र के बिजनेस पार्टनर हैं. यह वही राजेश श्रीवास्तव हैं, जिनके झारखंड में आठ से अधिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं. हाल के वर्षो में तेजी से उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनियों का फैलाव हुआ है. खबर है […]
रांची: झारखंड के मंत्री राजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया है कि राजधानी के एक बड़े बिल्डर राजेश श्रीवास्तव (मंटू) उनके पुत्र के बिजनेस पार्टनर हैं. यह वही राजेश श्रीवास्तव हैं, जिनके झारखंड में आठ से अधिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं.
हाल के वर्षो में तेजी से उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनियों का फैलाव हुआ है. खबर है कि झारखंड के अलावा दूसरे स्थानों पर भी इनका कारोबार फैला है. इस संबंध में जब प्रभात खबर ने राजेश श्रीवास्तव से बात की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि मंत्री राजेंद्र सिंह का पुत्र अनूप सिंह उनका मित्र है.
राजेश श्रीवास्तव की जो कंपनियां यहां कार्यरत हैं, उनमें वास्तु कंस्ट्रक्शन, फ्रेंड्स कंस्ट्रक्शन और मंगलम कंस्ट्रक्शन प्रमुख हैं. इन कंस्ट्रक्शन कंपनियों के कई प्रोजेक्ट राज्य में चल रहे हैं. राजेश श्रीवास्तव की कंपनियों ने रांची के मोरहाबादी में चंद्रा इनक्लेव, शिव माधुरी, हरमू में भाग्यवती इनक्लेव, बूटी मोड़ में तिरुपति गार्डन, थड़पखना में गोपाल इनक्लेव और हिनू में होटल शिवानी इंटरनेशनल नाम के प्रोजेक्ट पूरे कर लिये हैं. इसके अलावा रांची के अरगोड़ा इलाके में सुशीला गार्डन और हजारीबाग के रामनगर में साईं सिटी नाम के प्रोजेक्ट लांच किये गये हैं.
कौन-कौन से हैं प्रोजेक्ट
चंद्रा इनक्लेव, मोरहाबादी
शिव माधुरी, मोरहाबादी
तिरुपति गार्डन, बूटी मोड़
भाग्यवती इनक्लेव, हरमू
गोपाल इनक्लेव, थड़पखना
होटल शिवानी इंटरनेशनल
साईं सिटी, रामनगर
सुशीला गार्डन, अरगोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




