ePaper

पाकिस्तान के पीएम हाउस से विश्वकर्मा पूजा के दिन नीलाम होंगे लक्जरी वाहन

Updated at : 01 Sep 2018 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम हाउस से विश्वकर्मा पूजा के दिन नीलाम होंगे लक्जरी वाहन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आवश्यकता से अधिक लग्जरी वाहनों की बिक्री का निर्णय किया है. शनिवार को आयी एक खबर के मुताबिक, नयी सरकार के खर्च को कम करने के अभियान के तहत यह फैसला किया गया है. लक्जरी वाहनों की सूची तैयार की गयी है, जो प्रधानमंत्री आवास में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आवश्यकता से अधिक लग्जरी वाहनों की बिक्री का निर्णय किया है. शनिवार को आयी एक खबर के मुताबिक, नयी सरकार के खर्च को कम करने के अभियान के तहत यह फैसला किया गया है. लक्जरी वाहनों की सूची तैयार की गयी है, जो प्रधानमंत्री आवास में 17 सितंबर को होने वाली नीलामी के दौरान बिक्री के लिए रखे जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान को उधार मांगनी पड़ी बंडी, जानें पूरा मामला

डॉन समाचारपत्र की खबर के मुताबिक, इन लक्जरी वाहनों के बेड़े में आठ बीएमडब्ल्यू शामिल हैं, जिनमें से तीन 2014 मॉडल की हैं, तीन 5,000 सीसी की एसयूवी और दो 2016 मॉडल वाली 3,000 सीसी की एसयूवी हैं. खबर में बताया गया कि इस सूची में 2016 मॉडल की चार मर्सिडीज बेंज कारें भी हैं. इनमें से दो 4,000 सीसी की बुलेट-प्रूफ कारें हैं.

इसके अलावा टोयोटा की 16 कारें हैं. इनमें से एक 2004 की लेक्सस कार, एक 2006 की लेक्सस एसयूवी और दो 2004 की लैंड क्रूजर हैं. आठ कार 2003 से 2013 तक के मॉडल की हैं. इन सभी के अलावा नीलामी में 2015 मॉडल की चार बुलेट-प्रूफ लैंड क्रूजर वाहन भी रखे जायेंगे. खबर के अनुसार, 1800 सीसी की एक होंडा सिविक और तीन सुजुकी वाहन भी सूची में हैं तथा इसमें 1994 मॉडल की एक हिनो बस भी शामिल है.

नकदी की तंगी झेल रही सरकार के खर्च को कम करने के अपने वायदे पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान 18 अगस्त को पद संभालने के बाद से अपने सैन्य सचिव के तीन कमरे वाले घर में अपने दो नौकरों के साथ रह रहे हैं. उन्होंने घोषणा की थी कि वह विशाल प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे, जहां 524 स्टाफ और 80 वाहनों का बेड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola