‘बांड 24’ में दिखेंगी पेनोलोप क्रूज?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आगामी ‘बांड 24’ में एजेंट 007 की प्रेमिका के तौर पर पेनोलोप क्रूज नजर आ सकती हैं. ‘एशशोबिज’ के मुताबिक, बांड गर्ल की भूमिका के लिए 40 वर्षीय अभिनेत्री को सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा है. अटकलें हैं कि उन्हें इस भूमिका की पेशकश हुयी है. अगर सबकुछ ठीक ठाक रहता है तो ‘बांड’ […]
विज्ञापन
आगामी ‘बांड 24’ में एजेंट 007 की प्रेमिका के तौर पर पेनोलोप क्रूज नजर आ सकती हैं. ‘एशशोबिज’ के मुताबिक, बांड गर्ल की भूमिका के लिए 40 वर्षीय अभिनेत्री को सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा है. अटकलें हैं कि उन्हें इस भूमिका की पेशकश हुयी है.
अगर सबकुछ ठीक ठाक रहता है तो ‘बांड’ इतिहास में वह पहली स्पेनिश गर्ल हो जाएंगी जो एजेंट को लुभाती नजर आएंगी. प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्माता ने इससे पहले पेनोलोप से संपर्क साधा था लेकिन दूसरी प्रतिबद्धताओं की वजह से वह उपलब्ध नहीं हो पायी थी. इस संबंध में लगातार चर्चा चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










