ePaper

‘शत्रुतापूर्ण ताकतें'' कोरियाई जनता को बर्बाद करना चाहती है: किम जोंग उन

Updated at : 17 Aug 2018 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
‘शत्रुतापूर्ण ताकतें'' कोरियाई जनता को बर्बाद करना चाहती है: किम जोंग उन

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि ‘शत्रुतापूर्ण ताकतें’ नाकाबंदी कर कोरियाई जनता को बर्बाद करना चाहती हैं. अमेरिका प्रतिबंधों के जरिए परमाणु कार्यक्रम को लेकर प्योंगयांग पर दबाव बरकरार रखे हुए है. किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक बैठक […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि ‘शत्रुतापूर्ण ताकतें’ नाकाबंदी कर कोरियाई जनता को बर्बाद करना चाहती हैं. अमेरिका प्रतिबंधों के जरिए परमाणु कार्यक्रम को लेकर प्योंगयांग पर दबाव बरकरार रखे हुए है. किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक बैठक की थी.

लेकिन तब से संबंधों के आगे बढ़ने की दिशा में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है और उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर पूर्ण परमाणु नि:शस्त्रीकरण के लिए ‘गैंगेस्टर की तरह मांग’ करने का आरोप लगाया है. वोनसान-कलमा तटीय पर्यटन क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर किम ने कहा कि ‘शत्रुतापूर्ण ताकतें’ कोरियाई जनता को प्रतिबंधों और नाकाबंदी के जरिए बर्बाद करना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola