क्या आपने देखा है नमक से बना होटल

Updated at : 02 Jun 2014 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आपने देखा है नमक से बना होटल

हदया अल-अलवाई बीबीसी संवाददाता मिस्र हमेशा से अपनी परंपरागत शैली में बने प्राचीन स्मारकों और समुद्रतटीय सैरगाहों से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है. लेकिन इसकी सिवा घाटी की बात ही अनोखी है. राजधानी काहिरा से 700 किमी पश्चिम में स्थित सिवा घाटी एक हरी-भरी मरुभूमि और रमणीय स्थल है. आजकल यहां का एक […]

विज्ञापन
undefined

मिस्र हमेशा से अपनी परंपरागत शैली में बने प्राचीन स्मारकों और समुद्रतटीय सैरगाहों से पर्यटकों को अपनी ओर खींचता रहा है. लेकिन इसकी सिवा घाटी की बात ही अनोखी है.

राजधानी काहिरा से 700 किमी पश्चिम में स्थित सिवा घाटी एक हरी-भरी मरुभूमि और रमणीय स्थल है. आजकल यहां का एक होटल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

वैसे तो पर्यटक स्थल में होटल का होना आम है, लेकिन ये होटल अलग हट कर है. क्योंकि यह नमक से बना हुआ है.

दरअसल सिवा की ख़ासियत है यहां मौजूद नमक की घाटी. स्थानीय लोग न केवल इस नमक का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं बल्कि इससे वे इमारत बनाने से लेकर कैंडल होल्डर और पूरा का पूरा होटल भी बनाते हैं.

समुद्र में 20 फीट नीचे रात बिताएंगे?

यहां नमकीन पानी की कई झीलें हैं, इसमें से एक तफ्शाही झील है. इसका किनारा नमक से अटा पड़ा है.

नमक के पत्थर

undefined

इसा अब्दुल्लाह, कारखाने के मालिक, बताते हैं, "हम झील से दो तरह का नमक लाते हैं. पहला होता है, क्रिस्टल नमक जो खाने और खाद के काम आता है. दूसरा होता है, रॉकी सॉल्ट. इसका इस्तेमाल कारखाने में अलग-अलग तरह की चीज़ें बनाने के लिए किया जाता है. सिवा के स्थानीय कलाकार इस कारखाने में हाथ से चीज़ें बनाते हैं."

undefined

मोहम्मद इशा ऐसे ही एक कलाकार हैं. वह कहते हैं, "झील से रॉक सॉल्ट लाकर पहले हम उसे सुखाते हैं, क्योंकि वह बहुत गीला होता है. फिर जो चीज़ बनानी होती है हम उसके नाप के अनुसार नमक को काटते हैं. इससे नमक के कई एक आकार के ब्लॉक तैयार किए जाते हैं."

नमक के इस ब्लॉक के कई इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ऐसी ही ब्लॉकों की मदद से पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां नमक का होटल ही खड़ा कर दिया गया है.

‘महिलाओं के लिए सबसे ख़राब देश है मिस्र’

यह होटल झील के किनारे स्थित है. इस होटल की बाहरी और भीतरी दोनों चीजें नमक के ब्लॉक से बनाई गई हैं.

बिस्तर और दीवारें

undefined

होटल बनाने में नमक के पारंपरिक ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है. यहां तक कि होटल का बेड भी नमक से बना है.

सबसे बड़े घोड़े…लोहे के !

नमक के होटल के कर्मचारी अहमद खलीफा कहते हैं, "होटल की हर चीज़ आस-पास के इलाकों से ली गई चीजों के इस्तेमाल से बनी हैं. होटल की दीवारें और छत नमक से बने हैं."

undefined

कई तरह के बहिष्कार झेल रहे सिवा में शताब्दियों से कोई बदलाव नहीं आया है. अलगाव भी सिवा के विकास की राह में बड़ी बाधा है.

ऐसे में पारंपरिक शैली की कला से पर्यटकों को अपनी ओर खींचना चुनौती भरा काम होगा.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola