देवघर का चप्पा-चप्पा शिवभक्तों से पटा

Updated at : 06 Aug 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर का चप्पा-चप्पा शिवभक्तों से पटा

देवघर : श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने को लेकर कांवरिया पथ में जहां शिवभक्तों का प्रवाह है. वहीं रविवार से ही बाबाधाम का चप्पा-चप्पा शिवभक्तों से पट गया है. दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर व जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. […]

विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने को लेकर कांवरिया पथ में जहां शिवभक्तों का प्रवाह है. वहीं रविवार से ही बाबाधाम का चप्पा-चप्पा शिवभक्तों से पट गया है. दूसरी सोमवारी को अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर व जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. दुम्मा से मिली जानकारी के अनुसार, प्रति घंटे साढ़े चार हजार कांवरिये झारखंड में प्रवेश कर रहे थे, जो कि सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए कतारबद्ध होंगे.
रविवार को बाबा मंदिर में पारंपरिक पूजा के पश्चात सुबह चार बजे से आम भक्तों के जलार्पण के लिए पट खोला गया. उस समय कांवरियों की कतार बरमसिया चौक के करीब थी. जो कि दोपहर दो बजे तक बीएड कॉलेज तक बनी रही. वहीं कांवरियों की कतार शाम चार बजे तक नेहरू पार्क से सीधे इंट्री की सुविधा जारी रही. अधिकतर कांवरिये सोमवार को जलार्पण के लिए रुकते देखे गये. सभी देर रात से कतार में लग गये. सोमवार को करीब दो लाख कांवरियों की भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है.
वहीं रविवार को कम भीड़ होने की वजह से मंदिर प्रशासन ने शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था को जारी रखा. शाम छह बजे तक 3315 लोगों ने शीघ्रदर्शनम के माध्यम से जलार्पण किया. वहीं सोमवार को यह व्यवस्था बंद रहेगी.
सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम : सोमवार को अधिक भीड़ होने की सूचना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मंदिर से लेकर बाहर तक पुलिस बल व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने के साथ-साथ कैमरे से भी मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. बाबा मंदिर में चोरी व पॉकेटमारी रोकने के लिए 20 आरक्षियों को सिविल ड्रेस में मंदिर परिसर में तैनात किया गया है.
बाबा मंदिर में तैनात दंडाधिकारियों को अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से अलर्ट रहने व जलार्पण के लिए मंदिर का पट खुलने से लेकर बंद होने तक पूरी तरह से पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola