विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का 117 साल की उम्र में निधन

तोक्यो : विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का ओहदा प्राप्त करने वाली 117 साल की जापानी महिला का निधन हो गया. चियो मियाको का रविवार को निधन हो गया था. उनके निधन की पुष्टि उनके गृह प्रांत कानागावा की ओर से आज की गयी. दो मई 1901 को जन्मी मियाको अप्रैल में विश्व की सबसे […]
तोक्यो : विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का ओहदा प्राप्त करने वाली 117 साल की जापानी महिला का निधन हो गया. चियो मियाको का रविवार को निधन हो गया था. उनके निधन की पुष्टि उनके गृह प्रांत कानागावा की ओर से आज की गयी. दो मई 1901 को जन्मी मियाको अप्रैल में विश्व की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनीं. इससे पहले यह रिकॉर्ड किकाई द्वीप की नाबी ताजिमा के पास था जिनका निधन भी 117 साल की उम्र में हुआ था.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक मियाको का परिवार उनको ‘देवी ‘ बुलाता था और उन्हें एक बातूनी व्यक्ति के तौर पर याद करता है जो धैर्यवान और दूसरों के प्रति उदारता का भाव रखती थीं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उनके इस खिताब को प्रमाणित किया था.
गिनीज ने उनके बाद इस खिताब के अगले दावेदार के नाम की पुष्टि अभी नहीं की है. स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद जापान की नई सबसे उम्रदराज व्यक्ति 115 साल की एक महिला काने तनाका हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




