हेडली ना तो शिकागो में है ना ही किसी अस्पताल में

Updated:
विज्ञापन
हेडली ना तो शिकागो में है ना ही किसी अस्पताल में

वाशिंगटन : मुंबई आतंकवादी हमले का मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ना तो शिकागो में है और ना ही अस्पताल में. उसके वकील ने यह जानकारी देते हुए उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि जेल में कैदियों द्वारा पीटे जाने के बाद हेडली अमेरिकी शहर के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : मुंबई आतंकवादी हमले का मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ना तो शिकागो में है और ना ही अस्पताल में. उसके वकील ने यह जानकारी देते हुए उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि जेल में कैदियों द्वारा पीटे जाने के बाद हेडली अमेरिकी शहर के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है.

2008 में हुए हमलों के मुख्य आरोपी हेडली के वकील जॉन थीस ने कहा , ‘‘ हालांकि मैं यह खुलासा नहीं कर सकता कि वह कहां है लेकिन वह ना तो शिकागो में है और ना ही किसी अस्पताल में. ” मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि हेडली पर आठ जुलाई को शिकागो की जेल में दो कैदियों ने हमला कर दिया था और उसे तब से शहर के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

मुंबई हमलों के गुनाहगार हेडली पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

थीस ने कहा , ‘‘ मैं हेडली से नियमित रूप से बात कर रहा हूं. भारतीय मीडिया में आई खबरें निराधार हैं. ” खबरों में कहा गया कि हेडली को गंभीर चोटें आई और उसे नोर्थ एवन्स्टन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अमेरिका की एक अदालत ने मुंबई पर आतंकवादी हमलों के लिए उसे 35 साल कारावास की सजा सुनाई है. इन हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गये थे. 26/11 हमलों से पहले मुंबई समेत विभिन्न शहरों की रेकी करने वाले हेडली को 2009 में गिरफ्तार किया गया था.

अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को मीडिया में आई खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola