ePaper

तालिबान के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार नहीं है अमेरिका

Updated at : 17 Jul 2018 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
तालिबान के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार नहीं है अमेरिका

वाशिंगटन : नाटो के अफगानिस्तान मिशन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें उनके कमांडर के अमेरिका के तालिबान के साथ सीधी बातचीत को तैयार होने का दावा किया गया था. अमेरिकी जनरल जॉन निकोलसन ने कंधार में अफगान अधिकारियों के साथ बातचीत की और कथित रूप से कहा कि अमेरिका तालिबान के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : नाटो के अफगानिस्तान मिशन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें उनके कमांडर के अमेरिका के तालिबान के साथ सीधी बातचीत को तैयार होने का दावा किया गया था. अमेरिकी जनरल जॉन निकोलसन ने कंधार में अफगान अधिकारियों के साथ बातचीत की और कथित रूप से कहा कि अमेरिका तालिबान के साथ बातचीत करने को ‘तैयार’ है.

अधिकारी के इस बयान को अमेरिका के पुराने रूख में बड़ा बदलाव माना जा रहा था. निकोलसन ने एक बयान में कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और वह सिर्फ अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ द्वारा जून में दिये गये बयान को दोहरा रहे थे कि अमेरिका शांति वार्ता का समर्थन करने और उसमें भाग लेने को तैयार है.

नाटो के ‘रेसोल्यूट सपोर्ट मिशन’ की ओर से जारी बयान के अनुसार, निकोलसन ने कहा, ‘‘अमेरिका अफगान या अफगानिस्तान सरकार का विकल्प नहीं है.” मिशन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ओ’डोनेल ने कहा कि शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है. लेकिन यह वार्ता अफगानिस्तान के नेतृत्व में ही होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola