यौन हिंसा के बढ़े खतरे के कारण भारत महिलाओं के लिए बना सीरिया से भी खतरनाक देश

Updated at : 26 Jun 2018 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
यौन हिंसा के बढ़े खतरे के कारण भारत महिलाओं के लिए बना सीरिया से भी खतरनाक देश

लंदन : यौन हिंसा के बढ़े खतरे के कारण भारत महिलाओं के लिए विश्व का सबसे खतरनाक देश बन गया है. इस सूची में भारत के बाद अफगानिस्तान और सीरिया का नाम आता है. वैश्विक विशेषज्ञों के मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. महिलाओं के मुद्दों पर करीब 550 विशेषज्ञों […]

विज्ञापन

लंदन : यौन हिंसा के बढ़े खतरे के कारण भारत महिलाओं के लिए विश्व का सबसे खतरनाक देश बन गया है. इस सूची में भारत के बाद अफगानिस्तान और सीरिया का नाम आता है.

वैश्विक विशेषज्ञों के मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. महिलाओं के मुद्दों पर करीब 550 विशेषज्ञों के ‘ थामसन रायटर्स फाउंडेशन ‘ सर्वेक्षण के अनुसार , इस सूची में चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश : सोमालिया और सऊदी अरब हैं.

फोन और व्यक्तिगत रूप से 26 मार्च से चार मई तक आनलाइन कराये गये 548 लोगों के सर्वेक्षण में यूरोप , अफ्रीका , अमेरिका , दक्षिण पूर्व एशिया , दक्षिण एशिया और प्रशांत क्षेत्र को शामिल किया गया. फाउंडेशन के अनुसार , अमेरिका महिलाओं से यौन हिंसा , उत्पीड़न और यौन संबंधों के लिये मजबूर करने के जोखिम वाली सूची में शीर्ष दस में शामिल है.

इससे पहले 2011 में कराये गये इस तरह के सर्वेक्षण में महिलाओं के लिये सबसे खतरनाक देशों में क्रमश : अफगानिस्तान , कांगो , पाकिस्तान , भारत और सोमालिया थे. सर्वेक्षण में लोगों से पूछा गया कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से वे पांच देश कौन से हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे महिलाओं के लिये बहुत खतरनाक हैं और वे स्वास्थ्य , आर्थिक संसाधन , सांस्कृतिक या पारंपरिक परंपरा , यौन हिंसा और उत्पीड़न , अलग तरह की हिंसा और मानव तस्करी के संदर्भ में बहुत खराब हैं.

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने भारत को महिलाओं का दास बनाने , घरेलू काम सहित मानव तस्करी और जबरन शादी , कन्या भ्रूणहत्या जैसी पारंपरिक रीतियों के संदर्भ में भी सबसे खतरनाक देश बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola