ePaper

ट्रंप ने किम को अपनी कार ‘द बीस्ट'' का अंदर से दीदार कराया, जानें खूबी

Updated at : 12 Jun 2018 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने किम को अपनी कार ‘द बीस्ट'' का अंदर से दीदार कराया, जानें खूबी

सिंगापुर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को अपनी लिमोज़ीन कार ‘ द बीस्ट ‘ का अंदर से दीदार कराया. दोनों नेता यहां कपेला होटल में ऐतिहासिक वार्ता के बाद गैलरी में टहल रहे थे तभी वे टहलते-टहलते आठ टन वजनी बुलेटप्रूफ लिमोजीन के पास पहुंचे. इस कार का […]

विज्ञापन

सिंगापुर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को अपनी लिमोज़ीन कार ‘ द बीस्ट ‘ का अंदर से दीदार कराया. दोनों नेता यहां कपेला होटल में ऐतिहासिक वार्ता के बाद गैलरी में टहल रहे थे तभी वे टहलते-टहलते आठ टन वजनी बुलेटप्रूफ लिमोजीन के पास पहुंचे. इस कार का नाम ‘द बीस्ट’ है. ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस एजेंट से गाड़ी का दरवाजा खोलने का इशारा किया. जब दोनों नेता खड़े बातें कर रहे थे तब किम मुस्कुरा रहे थे और फिर किम ने कार के अंदर झांकर देखा.

अमेरिकी राष्ट्रपति की लिमोजिन ‘ बीस्ट ‘ काडिल्लिक डीटीएस पर आधारित है. इसमें आठ – इंच मोटा बख्तरबंद कवच है और इसकी खिड़कियां पांच इंच मोटी हैं जो राष्ट्रपति को रसायन हमले समेत किसी भी प्रकार के हमले से बचाती है. इसके दरवाजों का वजन बोइंग 757 विमान जितना है. कार के पहिये पंचर नहीं हो सकते हैं. पहियों में लगी स्टील रिम की बदौलत टायर के क्षतिग्रस्त होने पर भी कार की रफ्तार कम नहीं होती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola