पाकिस्तान के कबायली इलाकों आतंकियों से झड़प, दो की मौत

पेशावर : अफगान सीमा के निकट स्थित पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में पश्तून कार्यकर्ताओं और स्थानीय आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लोगों की मौत होगयी. 25 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि झड़प दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्य शहर वाना के रुस्तम बाजार में हुई. यहां सेना पहले भी तालिबान और […]
पेशावर : अफगान सीमा के निकट स्थित पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में पश्तून कार्यकर्ताओं और स्थानीय आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लोगों की मौत होगयी. 25 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि झड़प दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्य शहर वाना के रुस्तम बाजार में हुई.
यहां सेना पहले भी तालिबान और अलकायदा के आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुकी है. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘मंजूर पश्तीन के कार्यकर्ताओं को मौलवी नजीर समूह के स्थानीय आतंकियों ने रैली निकालने से रोका, जिसके चलते उनके बीच झड़प शुरू होगयी.’
पश्तून कार्यकर्ताओं ने आतंकियों के दो कार्यालयों को आग लगा दी. इसके बाद हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




