IPL 2018 : झारखंड के इन खिलाडियों का हुआ था चयन लेकिन...

-झारखंड के सात क्रिकेट खिलाड़ियों का आइपीएल के इस सीजन में किया गया था चयन -ये खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल सके -नौ की बोली लगी, सिर्फ तीन को मिला मौका मनोज सिंह रांची : आइपीएल-2018 रविवार को संपन्न हो गया. इस बार आइपीएल में झारखंड के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका […]
-झारखंड के सात क्रिकेट खिलाड़ियों का आइपीएल के इस सीजन में किया गया था चयन
-ये खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल सके
-नौ की बोली लगी, सिर्फ तीन को मिला मौका
मनोज सिंह
रांची : आइपीएल-2018 रविवार को संपन्न हो गया. इस बार आइपीएल में झारखंड के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला. इस संस्करण के लिए झारखंड के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन इन सात में से चार ने टीम के बेंच की शोभा बढ़ायी. पहली बार चुने गये तीनों खिलाड़ियों को तो डेब्यू का भी मौका नहीं मिल पाया. वहीं पिछले कई आइपीएल में खेल रहे झारखंड के दो खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका नहीं मिल पाया.
इस बार चेन्नई सुपर किंग के कप्तान झारखंड के महेंद्र सिंह धौनी ने कुल 15 मैच खेले. इसमें 14 लीग और एक क्वालीफायर मैच शामिल है. झारखंड के एक अन्य खिलाड़ी इशान किशन को भी लीग के सारे मैच खेलने का मौका मिला. इशान किशन ने मुंबई इंडियन की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में कुल 275 रन बनाये. इशान किशन 2016 से लगातार आपीएल खेल रहे हैं. इसके अतिरिक्त दिल्ली डेयरडेविल्स से धनबाद के शाहबाज नदीम को मात्र छह मैच खेलने का मौका मिला. इसमें उन्होंने तीन विकेट लिये और तीन रन बनाये. नदीम को दिल्ली ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अतिरिक्त 2008 से लगातार आइपीएल खेल रहे जमशेदपुर के सौरव तिवारी को इस बार एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले 10 साल के आइपीएल सीजन में वह 81 मैच में 1276 रन बना चुके हैं.
मुंबई ने सौरव को 80 लाख रुपये में खरीदा था. 2011 से आइपीएल खेल रहे इशांक जग्गी को भी इस बार एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया. जग्गी को कोलकाता नाइट राइडर ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. इससे पहले तीन आइपीएल में जग्गी ने सात मैचों में 247 रन बनाये थे. पहली बार आइपीएल में खरीदे गये झारखंड के अन्य खिलाड़ी मोनू सिंह और अनुकूल रॉय को तो मौका भी नहीं मिल पाया.
आइपीएल ऑक्शन शुरू होने से ठीक पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण चाईबासा के स्पिनर अनुकूल रॉय को नीलामी में शामिल किया गया था. रांची के तेज गेंदबाज मोनू सिंह को भी इस बार एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया. मोनू और अनुकूल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 20-20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त जसरकरण सिंह और वरुण एरोन भी आइपीएल के ऑक्शन में शामिल हुए थे. इन दोनों को किसी टीम ने नहीं खरीदा था. बीसीसीआइ की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने नीलामी में शामिल होनेवाले 578 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी. इसमें झारखंड के नौ खिलाड़ी शामिल थे. झारखंड के 25 खिलाड़ियों ने आइपीएल प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




