ePaper

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स के खिलाफ पूरा दमखम लगाना होगा केकेआर को

Updated at : 18 May 2018 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स के खिलाफ पूरा दमखम लगाना होगा केकेआर को

– मैच शाम चार बजे से- हैदराबाद : कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर आईपीएल-11 के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करनी है तो उसे कल यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीजान लगानी होगी. सनराइजर्स के अभी 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और उसकी टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. […]

विज्ञापन


– मैच शाम चार बजे से-

हैदराबाद : कोलकाता नाइटराइडर्स को अगर आईपीएल-11 के प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करनी है तो उसे कल यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीजान लगानी होगी. सनराइजर्स के अभी 13 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और उसकी टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. सनराइजर्स को पिछले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और केकेआर को उसके खिलाफ थोड़ी सी भी ढील महंगी पड़ सकती है.

दो बार के चैंपियन केकेआर अभी 13 मैचों में सात जीत से तीसरे स्थान पर है. अगर वह कल जीत दर्ज कर लेता है तो फिर उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जायेगी. गेंदबाजी अभी तक सनराइजर्स का सबसे मजबूत पक्ष रहा है लेकिन आरसीबी के खिलाफ यह उसका कमजोर पक्ष साबित हुआ. हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से पहले अब अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी. सनराइजर्स अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकता है. वह बासिल थम्पी को बाहर कर सकता है जो कल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. थम्पी ने चार ओवर में 70 रन लुटाये और इशांत शर्मा का पिछला रिकार्ड तोड़ा. एबी डिविलियर्स और मोईन अली जैसे बल्लेबाजों ने जहां सनराइजर्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया वहीं उसके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. कप्तान केन विलियमसन शानदार फार्म में चल रहे हैं. उनकी आरसीबी के खिलाफ 42 गेंदों पर 81 रन की पारी आईपीएल 2018 में 50 रन से अधिक का आठवां स्कोर है.

शिखर धवन पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे जिसकी भरपाई वे यहां करना चाहेंगे जबकि मनीष पांडे एक और बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार इस मैच में वापसी कर सकते हैं जहां उन्हें राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और शाकिब अल हसन का साथ मिलेगा. जहां तक केकेआर का सवाल है तो पिछले मैच में राजस्थान रायल्स पर जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा. इस मैच में कुलदीप यादव ने चार विकेट लिये थे और वह आत्मविश्वास से भरे हैं. केकेआर के लिए क्रिस लिन, सुनील नारायण और कप्तान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी मायने रखता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola