ePaper

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में जमानत

Updated at : 16 May 2018 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भ्रष्टाचार मामले में  जमानत

ढाका : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को देश के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आज जमानत दे दी. मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गयी. ‘ बीबीडीन्यूज 24′ की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश की शीर्ष अदालत ने 72 वर्षीय खालिदा के लिए मार्च में देश के उच्च न्यायालय […]

विज्ञापन


ढाका :
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को देश के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आज जमानत दे दी. मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गयी. ‘ बीबीडीन्यूज 24′ की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश की शीर्ष अदालत ने 72 वर्षीय खालिदा के लिए मार्च में देश के उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये जमानत आदेश को बरकरार रखा.

खालिदा मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ( बीएनपी ) की प्रमुख हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उच्च न्यायालय अब 31 जुलाई तक खालिदा की उस अर्जी पर सुनवाई करेगा , जिसमें उन्होंने जिया ऑर्फैनेज ट्रस्ट मामले में अभियुक्त ठहराये जाने और पांच साल की जेल की सजा को खत्म करने का अनुरोध किया है.

जिया के पति और पूर्व सैन्य शासक से राजनेता बने दिवंगत जियाउर रमहमान के नाम पर बने इस ट्रस्ट के लिए मिले दो करोड़ दस लाख टका के विदेशी सहायता की हेराफेरी के मामले में आठ फरवरी को बीएनपी प्रमुख को पांच साल जेल की सजा सुनायी गयी थी. हालांकि उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी , जिसे बाद में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग और सरकार ने चुनौती देते हुए देश के अपीलीय डिविजन में याचिका दायर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola