पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा आयोग की बस पर फिदायीन हमला, दो की मौत

Updated at : 03 May 2018 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा आयोग की बस पर फिदायीन हमला, दो की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा आयोग की एक बस को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पहले बस पर गोलियां दागी और अटक जिले में ब्रेकर की वजह […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा आयोग की एक बस को मोटरसाइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पहले बस पर गोलियां दागी और अटक जिले में ब्रेकर की वजह से जैसे ही बस की गति कम हुई, उसने बस के निकट जाकर खुद को उड़ा लिया.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में नवाज शरीफ के घर के पास तालिबानी हमला, आत्मघाती धमाके में नौ की मौत

उन्होंने बताया कि बस के चालक और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गये. घायलों में ज्यादातर पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के कर्मचारी हैं. टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि बस का चालक वाला हिस्सा इस आत्मघाती हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस क्षेत्र की घेराबंद कर ली है.

इसके साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावर के साथ उसका कोई सहयोगी था या नहीं. हालांकि, इस हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबानी आतंकवादी पूर्व में इस तरह के हमलों में शामिल रहे हैं. इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि इस हमले में उसका ही हाथ हो सकता है. पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola