व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ा, प्राइवेसी के मुद्दे को लेकर थे नाराज

सैन फ्रांसिस्को : मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के सह – संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ने की घोषणा की है. कोयुम ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह विंटेज कार एयर – कूल्ड पॉर्श का संग्रह , कारों पर काम और फ्रिस्बी खेलने जैसे रोचक कार्यों के लिए समय निकालना चाहते […]
सैन फ्रांसिस्को : मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के सह – संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ने की घोषणा की है. कोयुम ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह विंटेज कार एयर – कूल्ड पॉर्श का संग्रह , कारों पर काम और फ्रिस्बी खेलने जैसे रोचक कार्यों के लिए समय निकालना चाहते हैं.
हालांकि अमेरिकी मीडिया की रपटों के अनुसार उन्होंने उपयोक्ताओं की जानकारियों की गोपनीयता को लेकर असहमति के कारण फेसबुक छोड़ा है. वह फेसबुक के निदेशक मंडल से भी बाहर निकल सकते हैं. उन्होंने लिखा , ‘‘ लगभग एक दशक हो गये जब मैंने और ब्रायन ( एक्टन ) ने व्हाट्सऐप शुरू किया था. यह कई बेहतरीन लोगों के साथ एक शानदार सफर रहा. पर अब मेरे लिये समय आ गया है कि आगे बढ़ा जाए. ‘ ब्रायन ने पिछले साल ही फेसबुक छोड़ दिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




