ट्रंप ने कहा, उत्तर कोरिया से सीधे बातचीत कर रहा है अमेरिका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि अमेरिका किम जोंग – उन के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उत्तर कोरिया से सीधे तौर पर उच्च स्तरीय बातचीत कर रहा है. ट्रंप ने मार – ए – लागो में पत्रकारों से कहा कि दोनों देश वार्ता के लिए पांच संभावित स्थलों […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि अमेरिका किम जोंग – उन के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उत्तर कोरिया से सीधे तौर पर उच्च स्तरीय बातचीत कर रहा है. ट्रंप ने मार – ए – लागो में पत्रकारों से कहा कि दोनों देश वार्ता के लिए पांच संभावित स्थलों पर विचार कर रहे हैं , ‘‘ लेकिन यह अमेरिका में नहीं है. ”
मार – ए – लागो में ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मेजबानी की. आबे के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले ट्रंप ने कहा , ‘‘ हमने उत्तर कोरिया से सीधे बातचीत करनी शुरू कर दी है. हमने सीधे तौर काफी उच्च स्तरीय बातचीत की है … बेहद उच्च स्तरीय … । ” व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बताया कि ट्रंप और किम से अभी तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की है.
इस बीच , ‘ एपी ‘ की एक खबर के अनुसार दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सीआईए निदेशक माइक पोम्पिओ ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग – उन से मुलाकात की है. पोम्पिओ और किम की मुलाकात के बारे में सबसे पहले खबर देने वाले ‘ वाशिंगटन पोस्ट ‘ के मुताबिक बैठक दो सप्ताह पहले ईस्टर के सप्ताहांत पर हुई.
विदेश मंत्री के पद के लिए पोम्पिओ को नामित किए जाने के तुरंत बाद ही यह बैठक हुई है। बैठक का स्थल एवं तारीख अभी तय नहीं की गई है , जून की शुरुआत में बैठक होने की संभावना है. वार्ता का लक्ष्य उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर रोक लगाना है , जो अमेरिकी धरती के लिए खतरा बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










