ईरानी लड़ाकों के अड्डे के पास सीरिया में धमाका

बेरूत : उत्तरी सीरिया में शासन समर्थक ईरानी लड़ाकों एवं सहयोगी शिया लड़ाकों के एक अड्डे के पासशनिवारकी रात एक भीषण विस्फोट हुआ. ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फाॅर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हमले की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है. संभव है कि हवाई हमले के दौरान यह धमाका हुआ हो या गोला-बारूद डिपो […]
बेरूत : उत्तरी सीरिया में शासन समर्थक ईरानी लड़ाकों एवं सहयोगी शिया लड़ाकों के एक अड्डे के पासशनिवारकी रात एक भीषण विस्फोट हुआ. ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फाॅर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हमले की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है. संभव है कि हवाई हमले के दौरान यह धमाका हुआ हो या गोला-बारूद डिपो में किसी हादसे के कारण धमाका हुआ हो.
इसे भी पढ़ें : सीरिया पर अमेरिकी हमले की निंदा के रूसी प्रस्ताव को संरा ने किया खारिज
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा, ‘यह भीषण धमाका देर रात दक्षिणी अलेप्पो प्रांत में हुआ. निगरानी समूह के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा कि यह इलाका सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के समर्थन में तैनात ईरानी बलों की मेजबानी के लिए पहचाना जाता है. साथ ही फेटेमीयुन ब्रिगेड के अफगानी लड़ाके भी यहां तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




