VIDEO: 6 महीने की प्रेगनेंट सिंगर ने खड़े होकर गाने से किया इंकार, तो सरेआम मार दी गोली

कराची : पाकिस्तान से एक दिल दहला देनेवाली खबर आ रही है. 6 महीने की गर्भवती गायिका जब गाने के खड़ी नहीं हो सकी तो उसे गोली मार दी गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. सिंधी गायिका समीना सिंधू सिर्फ 24 साल की थीं. वे कराची के एक गांव कांगा में हो रहे […]
कराची : पाकिस्तान से एक दिल दहला देनेवाली खबर आ रही है. 6 महीने की गर्भवती गायिका जब गाने के खड़ी नहीं हो सकी तो उसे गोली मार दी गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. सिंधी गायिका समीना सिंधू सिर्फ 24 साल की थीं. वे कराची के एक गांव कांगा में हो रहे कार्यक्रम में गाने पहुंची थी. बताया जा रहा है गोली मारने वाला शख्स तारिक अहमद जतोई नशे में धुत्त था.
कार्यक्रम के दौरान तारिक अहमद जतोई ने गायिका से गाने के लिए उठने को कहा. समीना ने कथित तौर पर उठने से मना कर दिया क्योंकि वह गर्भवती थीं. लेकिन समीना का इनकार जतोई को नागवार गुजरा, कथित तौर पर वो नशे में धुत्त था, उसने समीना की गोली मारकर हत्या कर दी.
Samina Sindhu, a 6-month pregnant Sindhi singer, was shot dead in Larkana by Tariq Jatoi. He asked her for stand-up performance. On refusal, he threatened her. Later when she stood up, Jatoi fired bullets in her body. Now, Jatois are pressurising her husband to withdraw from case pic.twitter.com/Frey8w79lw
— Kapil Dev کپل دیو (@KDSindhi) April 11, 2018
हालांकि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समीना खड़ी होकर गा रही थी और लोग उनपर पैसे फेंक रहे थे. लेकिन उनके खड़े होने के कुछ देर बाद ही उन्हें गोली मार दी गई. इस घटना से जुड़ा क्लिप इस्लामाबाद के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने ट्विटर पर शेयर किया है. ट्वीट में यह भी लिखा कि अब आरोपी शख्स गायिका के पति को केस वापिस लेने का दबाव डाल रहा है.
बताया जा रहा है कि गायिका को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गायिका के पति ने आरोपी पर डबल मर्डर केस फाइल करने की मांग की है क्योंकि उसने महिला के अजन्मे बच्चे की भी हत्या की है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




