ePaper

सीरिया में हमले के बाद ट्रंप ने राष्‍ट्रपति असद को भारी कीमत चुकाने की दी चेतावनी

Updated at : 08 Apr 2018 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में हमले के बाद ट्रंप ने राष्‍ट्रपति असद को भारी कीमत चुकाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को हिंसा प्रभावित एक सीरियाई शहर में किये गये एक रसायनिक हमले को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’. दरअसल, वहां दर्जनों सीरियाई मारे गये हैं. ट्रंप ने असद को एक ‘जानवर’ भी कहा और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को हिंसा प्रभावित एक सीरियाई शहर में किये गये एक रसायनिक हमले को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इसकी ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’. दरअसल, वहां दर्जनों सीरियाई मारे गये हैं. ट्रंप ने असद को एक ‘जानवर’ भी कहा और उनका समर्थन करने के लिए रूस एवं ईरान को जिम्मेदार ठहराया.

ट्रंप ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘सीरिया में रसायनिक हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग मारे गये हैं. हमला स्थल को सीरियाई सेना ने घेर लिया और वहां बाहरी दुनिया की पहुंच पूरी तरह से रोक दी है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने असद शासन का समर्थन करने को लेकर अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन और ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन, रूस और ईरान ‘जानवर असद’ का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं.’

उन्होंने कहा कि यदि (पूर्व) राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चाहा होता तो सीरियाई त्रासदी काफी समय पहले ही खत्म हो गयी होती. उन्होंने ट्वीट किया, ‘जानवर असद इतिहास बन गया होता.’ ब्रिटेन आधारित निगरानी संस्था सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट के मुताबिक पूर्वी घोउटा के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में सीरियाई शासन के ताजा हवाई हमलों में कल से कम से कम 80 लोग मारे गये हैं.

वहीं, सीरिया की सरकारी मीडिया और सीरियाई शासन के सहयोगी रूस ने रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल के दावों की निंदा करते हुए इसे मनगढंत बताया. इस बीच, शीर्ष अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि सीरियाई रसायनिक हमला ट्रंप के लिए एक निर्णायक घड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola