ePaper

इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस में फिर किया हमला, दो की मौत, कई बंधक

Updated at : 23 Mar 2018 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस में फिर किया हमला, दो की मौत, कई बंधक

पेरिस : फ्रांस में आतंकी हमले की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि दक्षिण फ्रांस में गोलीबारी हुई है. वहां लोगों को बंधक बनाया गया है. इनमें दो बंधकों की मौत हो गयी. दो अलग – अलग इलाकों में हुए हमले में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गयी है. जबकि वहां के […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस में आतंकी हमले की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि दक्षिण फ्रांस में गोलीबारी हुई है. वहां लोगों को बंधक बनाया गया है. इनमें दो बंधकों की मौत हो गयी. दो अलग – अलग इलाकों में हुए हमले में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गयी है. जबकि वहां के सुपरमार्केट में एक व्यक्ति ने बंधक बना लिया. वहीं एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने किया है.

फ्रांस के सुपरमार्केट में गोलीबारी और वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाने की खबर मिलते ही पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है. फ्रांस का सुरक्षाबल दो स्थानों पर कार्रवाई कर रहा है. एक ट्रिबेस शहर के सुपरमार्केट में जहां लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर है और दूसरा कैरकास्सोन्न में जहां एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola