...तो सीरिया पर हमला कर देगा फ्रांस
Updated at : 14 Feb 2018 10:44 AM (IST)
विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि सीरिया की सरकार ने अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियार इस्तेमाल किया है तो फ्रांस उस पर हमला करेगा. राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम उन स्थानों पर हमले करेंगे, जहां से ये हमले किए गए […]
विज्ञापन
पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि सीरिया की सरकार ने अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियार इस्तेमाल किया है तो फ्रांस उस पर हमला करेगा. राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम उन स्थानों पर हमले करेंगे, जहां से ये हमले किए गए थे. मैक्रों ने कहा कि हमारी एजेंसियां आज यह साबित नहीं कर पाई हैं कि इन रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नागरिकों के खिलाफ किया गया था.
मैक्रों ने चेताया, जैसे ही यह स्थापित होता है. मैं वही करूंगा जो मैंने कहा है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता आतंकियों और जिहादियों से लड़ने की है. राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया की सरकार संघर्ष के दौरान या बाद में अंतरराष्ट्रीय न्याय के प्रति जवाबदेह होगी. मैक्रों ने कहा कि अगर मुमकिन है तो क्षेत्र में सीरिया पर एक अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाई जानी चाहिए. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान मैक्रों ने कहा कि वह इस बात से चिंतित है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान सीरिया के आम लोगों पर क्लोरीन का कई बार इस्तेमाल होने के संकेत मिलते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




