भारत-पाक के सहमत होने तक कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी पक्षों के सहमत होने तक कश्मीर मुद्दे के हल के लिए मध्यस्थता की संभावना खारिज करते हुए भारत और पाकिस्तान से बातचीत के जरिये अपने लंबित मुद्दों का हल करने को कहा. संयुक्तराष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से संयुक्तराष्ट्र […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्तराष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सभी पक्षों के सहमत होने तक कश्मीर मुद्दे के हल के लिए मध्यस्थता की संभावना खारिज करते हुए भारत और पाकिस्तान से बातचीत के जरिये अपने लंबित मुद्दों का हल करने को कहा. संयुक्तराष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से संयुक्तराष्ट्र प्रमुख की सेवाएं मध्यस्थता के लिए हमेशा उपलब्ध है, लेकिन वैश्विक संगठन को संलिप्त करने पर हर किसी को सहमत होना चाहिए.
सीमा पर जारी तनातनी एवं गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें साफतौर पर इसकी जानकारी है कि पिछले 10 दिनों से क्या हो रहा है.’ यह पूछे जाने पर कि महासचिव इस संकट में खुद को संलिप्त करने के लिए उत्सुक क्यों नहीं है, उन्होंने कहा, ‘सैद्धांतिक रूप से संयुक्तराष्ट्र प्रमुख की सेवाएं मध्यस्थता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं, लेकिन संयुक्त राष्ट्र को संलिप्त करने पर हर किसी को सहमत होना चाहिए.’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैं सिद्धांत का मामला होने के कारण विशेष रूप से इस मुद्दे की ही बात नहीं कर रहा, बल्कि दो पक्षों के बीच संघर्ष के सभी मुद्दों के संबंध में कह रहा हूं, ऐसे में महासचिव की सेवाएं हमेशा उपलब्ध है.’ दुजार्रिक ने कहा, ‘महासचिव दोनों पक्षों को वार्ता के जरिये सभी लंबित मुद्दों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




