वीजा नियमों में हुआ बदलाव तो 5 से 7 लाख भारतीय अमेरिका छोड़ने को हो जायेंगे मजबूर

वाशिंगटन : अमेरिका के कुछ सांसदों और लॉबिंग समूहों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव किए जाने का विरोध किया है. उनका कहना है कि वीजा के विस्तार संबंधी नियमों को कड़ा करने से लगभग पांच से साढ़े सात लाख भारतीय अमेरिकियों को स्व-निर्वासन की राह देखनी होगी, जिससे अमेरिका को […]
वाशिंगटन : अमेरिका के कुछ सांसदों और लॉबिंग समूहों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव किए जाने का विरोध किया है. उनका कहना है कि वीजा के विस्तार संबंधी नियमों को कड़ा करने से लगभग पांच से साढ़े सात लाख भारतीय अमेरिकियों को स्व-निर्वासन की राह देखनी होगी, जिससे अमेरिका को प्रतिभाओं की कमी का भी सामना करना होगा. रपटों के अनुसार एच-1बी वीजा नियमों में प्रस्तावित बदलाव ट्रंप की बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन (अमेरिकी खरीदो, अमेरिकी को काम दो) पहल का ही हिस्सा है. इसका एक मसौदा आंतरिक सुरक्षा विभाग ने तैयार किया है. यह पहल ट्रंप के चुनाव अभियान का अहम हिस्सा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




