ePaper

अमेरिकी संसद में सबसे बड़ा कर सुधार पारित, डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया जश्न

Updated at : 21 Dec 2017 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी संसद में सबसे बड़ा कर सुधार पारित, डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया जश्न

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और रिपब्लिकन सांसदों के साथ कांग्रेस द्वारा पिछले 30 वर्षों में अमेरिका के सबसे बड़े कर सुधार को पारित किये जाने का जश्न मनाया. कर सुधार संबंधी यह विधेयक अब व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए चला गया है, लेकिन व्हाइट हाउस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और रिपब्लिकन सांसदों के साथ कांग्रेस द्वारा पिछले 30 वर्षों में अमेरिका के सबसे बड़े कर सुधार को पारित किये जाने का जश्न मनाया. कर सुधार संबंधी यह विधेयक अब व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए चला गया है, लेकिन व्हाइट हाउस ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर कब करेंगे.

ट्रंप के अलावा व्हाइट हाउस के साउथ लॉन्स में उपराष्ट्रपति माइक पेंस, उनके प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य और शीर्ष रिपब्लिकन नेतृत्व सहित कई सांसद भी इस अवसर पर मौजूद थे. ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन्स में विधेयक पारित किये जाने के समारोह के दौरान कहा, हम फिर से क्रिसमस की मुबारकबाद दे सकते हैं. लोग फिर से क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं और हमें यह आवाज पसंद है.

प्रतिनिधि सभा ने 1,500 अरब डॉलर के इस कर विधेयक को पारित करने में तकनीकी रुकावट दूर करते हुए कल 201 के मुकाबले 224 मतों से इसे दूसरी बार मंजूरी दी. इससे पहले इस विधेयक को सीनेट और प्रतिनिधि सभा ने पारित किया था. ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों और उनके प्रशासन के सदस्यों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, यह शानदार अनुभव रहा. ऐसा 34 वर्षों में कभी नहीं हुआ. मैंने हमेशा कहा है कि यह सबसे बड़ा सुधार है- मैं हमेशा कहता हूं, यह बहुत बड़ा है. यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती है. यह वास्तव में खास है.

उन्होंने कहा कि इस कर सुधार विधेयक के पारित होने के कारण कंपनियां वापस अमेरिका लौट रही हैं. ट्रंप ने कहा, हम अमेरिका को फिर से महान बना रहे हैं. पेंस ने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा, प्रशासन के पहले दिन से इस राष्ट्रपति ने मुक्त एवं निष्पक्ष व्यापार की वकालत की, उन्होंने रिकॉर्ड स्तर पर संघीय लालफीताशाही को वापिस लिया. हमने अमेरिकियों में ऊर्जा का संचार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola