ये है राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीसरा सवाल

Updated at : 01 Dec 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
ये है राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीसरा सवाल

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव अपने चरम पर है. कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर गुजरात सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आज सरकार से तीसरा प्रश्‍न किया. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि- 22 […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव अपने चरम पर है. कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए एक बार फिर गुजरात सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आज सरकार से तीसरा प्रश्‍न किया.

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि-

22 सालों का हिसाब,

#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी से तीसरा सवाल:

2002-16 के बीच ₹62,549 Cr की बिजली ख़रीद कर 4 निजी कंपनियों की जेब क्यों भरी?

सरकारी बिजली कारख़ानों की क्षमता 62% घटाई पर निजी कम्पनी से ₹3/ यूनिट की बिजली ₹24 तक क्यों ख़रीदी?

जनता की कमाई, क्यों लुटाई?

इन सवालों पर भी एक नजर डालें

1. राहुल गांधी का पहला सवाल था-

22 सालों का हिसाब,

गुजरात मांगे जवाब

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल:

2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे

5 साल में बनाए 4.72 लाख घर

प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

2. राहुल गांधी का दूसरा सवाल था-

22 सालों का हिसाब,

#गुजरात_मांगे_जवाब

गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से दूसरा सवाल:

1995 में गुजरात पर क़र्ज़-9,183 करोड़

2017 में गुजरात पर क़र्ज़-2,41,000 करोड़

यानी हर गुजराती पर ₹37,000 क़र्ज़

आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सज़ा गुजरात की जनता क्यों चुकाए?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola