ठंडा खाना परोसने पर शख्स ने पत्नी की ली जान

Updated at : 30 Nov 2017 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ठंडा खाना परोसने पर शख्स ने पत्नी की ली जान

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने ठंडा खाना परोसने के कारण अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लाहौर के फैक्टरी इलाके के निवासी फिरोज खान और उसकी पत्नी रोशन बीवी […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने ठंडा खाना परोसने के कारण अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लाहौर के फैक्टरी इलाके के निवासी फिरोज खान और उसकी पत्नी रोशन बीवी के बीच ठंडा खाना परोसने को लेकर बहस हुई.

पुलिस ने बताया कि बहस के चलते फिरोज ने अपनी पत्नी की जान ले ली और घटनास्थल से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को परिजन को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola