ePaper

हाफिज सईद ने लगायी यूएन में अर्जी, आतंकी लिस्ट से बाहर करने की लगायी गुहार

Updated at : 28 Nov 2017 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद ने लगायी यूएन में अर्जी,  आतंकी लिस्ट से बाहर करने की लगायी गुहार

लाहौर : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में एक याचिका दायर करके आतंकियों की लिस्ट से नाम हटाने की अपील की है. हाफिज ने व्यक्तिगत तौर पर नहीं अपने संगठन जमात-उद-दावा के नाम पर यह याचिका लगायी है. यूएन में याचिका दायर करने के लिए हाफिज ने लाहौर की एक कंपनी […]

विज्ञापन

लाहौर : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में एक याचिका दायर करके आतंकियों की लिस्ट से नाम हटाने की अपील की है. हाफिज ने व्यक्तिगत तौर पर नहीं अपने संगठन जमात-उद-दावा के नाम पर यह याचिका लगायी है. यूएन में याचिका दायर करने के लिए हाफिज ने लाहौर की एक कंपनी का सहारा लिया है जो कानूनी मामलों में अंतरराष्ट्रीय तौर पर मदद के लिए सक्षम है.

पाकिस्तान ने हाल में ही आतंकी हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा कर दिया. रिहा होने के तुरंत बाद हाफिज ने आग उगलना शुरू कर दिया. भारत को खुलेआम धमकी दी. भारत ने भी रिहाई पर पाकिस्तान को पत्र लिखा. भारत के इस पत्र का जवाब देते हुए पाकिस्तान ने इसे कानूनी आधार पर हुई रिहाई बता दिया. हाफिज की रिहाई पर अमेरिका ने भी नाराजगी जताते हुए. इसे बड़ी चूक करार दिया और नसीहत दी कि बड़े अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें.
गौरतलब है कि जमात- उद- दावा के मुखिया हाफिज सईद को नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले के लिए 1267 (यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल रेजॉलूशन) के तहत आतंकी घोषित किया है. हाफिज सईद जनवरी से नजरबंद था. संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही हाफिज के संगठन पर प्रतिबंध लगा रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola