ePaper

रोहिंग्या समस्या सुलझाने को पोप फ्रांसिस म्यांमार पहुंचे...!

Updated at : 27 Nov 2017 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
रोहिंग्या समस्या सुलझाने को पोप फ्रांसिस म्यांमार पहुंचे...!

रोम : कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अपनी 21वीं और अब तक की सबसे महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर छह दिन के लिए म्यांमार और बांग्लादेश रवाना हो गये हैं. रोहिंग्या संकट की पृष्ठभूमि में यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 80 वर्षीय पोप का विमान रात करीब नौ बजे रोम से […]

विज्ञापन

रोम : कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अपनी 21वीं और अब तक की सबसे महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर छह दिन के लिए म्यांमार और बांग्लादेश रवाना हो गये हैं.

रोहिंग्या संकट की पृष्ठभूमि में यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 80 वर्षीय पोप का विमान रात करीब नौ बजे रोम से म्यांमार में यंगून शहर के लिए रवाना हुआ.

वह सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे. आशा की जा रही है कि बौद्ध बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर उत्पन्न संकट की स्थिति में कुछ सुधार आयेगा.

म्यांमार रवानगी से पहले सेंट पीटर्स चौक पर अनुयायियों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा, मैं आपसे दुआओं में मेरे साथ रहने का अनुरोध करता हूं, ताकि इन लोगों के लिए मेरी उपस्थिति आशा और प्रेम का प्रतीक बने.

यहां यह जानना गौरतलब है कि रोहिंग्या संकट शुरू होने के बाद म्यांमार से समुदाय की आधी से ज्यादा आबादी (लगभग 6,20,000 रोहिंग्या मुस्लिम) देश छोड़कर जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola