आतंकी हाफिज की रिहाई पर पाक की सफाई, भारत ने कहा, आतंकियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने जमात उद दावा प्रमुख एवं मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद की रिहाई को सही ठहराते हुए दावा किया कि इस्लामाबाद आतंकियों पर यूएनएससी प्रतिबंध लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सईद पर अमेरिका ने एक करोड डॉलर का […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने जमात उद दावा प्रमुख एवं मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद की रिहाई को सही ठहराते हुए दावा किया कि इस्लामाबाद आतंकियों पर यूएनएससी प्रतिबंध लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख लश्कर ए तैयबा के संस्थापक सईद पर अमेरिका ने एक करोड डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है.
उसे पाकिस्तान ने कल ही रिहा किया है.संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उसे आतंकी घोषित कर रखा है.भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सईद की रिहाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतंकवाद फैलाने वाले लोग और समूह जिन्हें संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी का दर्जा दे रखा है, उनको न्याय के कटघरे में लाने में पाकिस्तान की सरकार बिलकुल भी गंभीर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




