ePaper

गुजरात चुनाव: क्या सूरत के मुस्लिम कांग्रेस को नहीं देंगे वोट ?

Updated at : 16 Nov 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव: क्या सूरत के मुस्लिम कांग्रेस को नहीं देंगे वोट ?

सूरत : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की मुश्‍किलें सूरत में बढ़ सकतीं हैं. शहर में कांग्रेस को चेतावनी देते हुए ऐसे बैनर लगाये गये है जिनमें कहा गया है कि यदि गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन के दौरान मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की गयी तो मुस्लिमों के वोट पार्टी को नहीं मिलेंगे. कांग्रेस के […]

विज्ञापन

सूरत : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की मुश्‍किलें सूरत में बढ़ सकतीं हैं. शहर में कांग्रेस को चेतावनी देते हुए ऐसे बैनर लगाये गये है जिनमें कहा गया है कि यदि गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट आवंटन के दौरान मुस्लिम समुदाय की अनदेखी की गयी तो मुस्लिमों के वोट पार्टी को नहीं मिलेंगे.

कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने कहा कि उन मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाये है जिनमें कहा गया था कि यहां एक विधानसभा क्षेत्र से टिकट आवंटन में गुजरात कांग्रेस के मुस्लिमों की अनदेखी किये जाने की संभावना है.
सूरत-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पुराने शहर के कई स्थानों पर बुधवार को ये बैनर लगे हुए मिले. इस समय इस सीट से भाजपा के रंजीत गिलितवाला विधायक है. पिछले दो दशकों से अधिक समय से गुजरात की सत्ता से बाहर विपक्षी पार्टी को बैनर में उम्मीदवारों के चयन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी करने पर वोट नहीं दिये जाने की चेतावनी दी गयी है.
कांग्रेस अगले दो दिनों के भीतर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. राज्य में नौ और 14 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनाव जीतने का दंभ भर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola