बढ़ते कर्ज के भार की वजह से स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने चीन की क्रेडिट रेटिंग घटायी

Updated at : 21 Sep 2017 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते कर्ज के भार की वजह से स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने चीन की क्रेडिट रेटिंग घटायी

बीजिंगः स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने गुरुवार को चीन की क्रेडिट रेटिंग को घटाने की घोषणा की. इसके साथ रेटिंग एजेंसी ने आगाह किया है कि चीन के बढ़ते कर्ज की वजह से आर्थिक और वित्तीय जोखिम का अंदेशा बढ़ा है. इस साल चीन की क्रेडिट रेटिंग को दूसरी बार घटाया गया है. इसे भी पढ़ेंः […]

विज्ञापन

बीजिंगः स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने गुरुवार को चीन की क्रेडिट रेटिंग को घटाने की घोषणा की. इसके साथ रेटिंग एजेंसी ने आगाह किया है कि चीन के बढ़ते कर्ज की वजह से आर्थिक और वित्तीय जोखिम का अंदेशा बढ़ा है. इस साल चीन की क्रेडिट रेटिंग को दूसरी बार घटाया गया है.

इसे भी पढ़ेंः S&P ने निगेटिव किया चीन का रेटिंग, मंदी का खतरा मंडराया

एसएंडपी ने चीन की रेटिंग को एए माइनस से घटाकर ए प्लस किया है. मूडीज ने मई में चीन की रेटिंग घटायी थी. इससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बढ़ते ऋण को लेकर चिंता की स्थिति बनी है. न्यू याॅर्क स्थित एसएंडपी ने बयान में कहा कि रेटिंग में कमी हमारे इस आकलन को दर्शाता है कि लंबे समय की मजबूत ऋण वृद्धि से चीन का आर्थिक और वित्तीय जोखिम बढ़ा है.

एजेंसी ने कहा कि ऋण की ऊंची वृद्धि दर से हालिया वर्षों में चीन की आर्थिक वृद्धि बढ़ी है और साथ ही संपत्ति कीमतों में इजाफा हुआ है. हालांकि, इसके साथ कुछ हद तक इससे चीन की वित्तीय स्थिरता भी प्रभावित हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola