Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की खुशी पर लगा ग्रहण, मायरा की हालत बिगड़ी

Updated at : 17 Mar 2026 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सगाई के बीच मायरा की एंट्री ने माहौल बदल दिया. वह अभीरा और अरमान को साथ देखकर घबरा जाती है और वहां से भाग जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में मनीषा, अभीरा और अरमान को बताती है उसके लिए उसने डिजाइनर से आउटफिट तैयार करवाए हैं. अभीरा को अरमान के साथ मैचिंग कपड़े पहनना पसंद नहीं आता. इस बात पर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो जाती है. मनीषा उन्हें समझाती है कि मेहमान आ चुके हैं, इसलिए पहले तैयार हो जाएं और बाद में बहस करें.

दामयंती ने पूछा अभीरा से ये सवाल

सगाई की रस्म शुरू होने वाली होती है, लेकिन तभी दामयंती एक सवाल उठा देती है. वह पूछती है कि अभीरा ने सिंदूर और मंगलसूत्र क्यों नहीं पहना है. अभीरा बात को संभालने की कोशिश करती है और कहती है कि उसे सिंदूर से एलर्जी है और उसका मंगलसूत्र खो गया है. यह सुनकर सब थोड़ा हैरान हो जाते हैं. माहौल को संभालने के लिए अभीरा तान्या को रस्म करने के लिए कहती है, लेकिन दामयंती मना कर देती है.

मायरा की हुई एंट्री

एक गेम रखा जाता है, जिसमें अरमान को अभीरा को पकड़ना होता है. अगर वह जीत जाता है, तो वह उसे अंगूठी पहना सकता है. खेल के दौरान दोनों अपने पुराने पलों को याद करते हैं. आखिरकार अरमान जीत जाता है और अभीरा को अंगूठी पहना देता है, जिससे सगाई की रस्म पूरी हो जाती है. इस बीच मायरा फंक्शन में पहुंचती है और अभीरा और अरमान को साथ देखकर चौंक जाती है. उसके पुराने जख्म फिर से ताजा हो जाते हैं और वह घबरा जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा की हालत बिगड़ जाती है और वह वहां से भाग जाती है. अभीरा और अरमान उसके पीछे दौड़ते हैं, जबकि दामयंती सगाई रोकने का फैसला लेती है.

यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola