एलियंस और सुपरहीरो की जबरदस्त कहानी, लंबे समय बाद सिनेमाघरों में लौटे बॉलीवुड के 'भिड़ु'

Updated at : 17 Mar 2026 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
The Great Grand Superhero Teaser jackie shroff out alien movie

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो में जैकी श्रॉफ का किरदार

The Great Grand Superhero Teaser: जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज हो गया है. 1 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो में सुपरहीरो और एलियंस की जबरदस्त कहानी की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

The Great Grand Superhero Teaser: बॉलीवुड में इन दिनों सुपरहीरो फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और अब इस रेस में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है. दमदार अंदाज और अलग स्टाइल के लिए मशहूर जैकी श्रॉफ अब एक अनोखे सुपरहीरो के रूप में नजर आने वाले हैं. जी स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

टीजर में क्या दिखाया गया?

करीब 1 मिनट 7 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत दो स्कूली बच्चों की बातचीत से होती है. एक बच्चा अपने परिवार से जुड़े एक बड़े राज के बारे में बताता है, जिसकी वजह से उसे बार-बार स्कूल बदलना पड़ता है. वह कहता है कि अगर यह राज दुनिया के सामने आ गया, तो एलियंस हमला कर सकते हैं और उसके दादाजी अपनी ताकत खो सकते हैं. इसी बीच टीजर में जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है, जो सुपरहीरो के अवतार में नजर आते हैं.

यहां देखें मूवी का टीजर

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष सैनी ने किया है. वहीं इसे उमेश कुमार बंसल के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा प्रतीक बब्बर, शिवांश चोर्गे, सहर्ष शुक्ला, भाग्यश्री और शरद सक्सेना जैसे कलाकार नजर आएंगे. द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो को जी स्टूडियोज और अहमदाबाद फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, अभी इसकी फाइनल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढे़ं: जन्नत जुबैर और उनके भाई पर हुआ हमला, गाड़ी का पीछा कर हुई मारपीट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola