चैत्र नवरात्रि से पहले घर में ये वास्तु उपाय करें, खुशियों से भर जाएगा घर

Updated at : 17 Mar 2026 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

घर में वास्तु उपाय करती हुई महिला (एआई निर्मित सांकेतिक तस्वीर)

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. अगर आप चाहते हैं कि यह नवरात्रि आपके लिए बरकत और तरक्की के अवसर लेकर आए, तो नवरात्रि की शुरुआत से पहले कुछ वास्तु उपाय अपने घर में अवश्य करें.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास का नहीं है, बल्कि यह घर में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने का समय भी है. 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, मां दुर्गा के आगमन से पहले यदि आप घर में कुछ विशेष वास्तु उपाय करें, तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माता रानी की कृपा आपके घर पर बनी रहती है.

1. प्रवेश द्वार

वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. नवरात्रि से पहले प्रवेश द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं. साथ ही, द्वार के दोनों ओर स्वस्तिक बनाएं. यह घर में नकारात्मक शक्तियों के प्रवेश को रोकता है.

2. टूटा-खराब सामान

यदि आपके घर में कोई टूटा या खराब सामान है, तो नवरात्रि शुरू होने से पहले उसे हटा दें. टूटा हुआ सामान घर में रखना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.

3. नमक के पानी से पोंछा

सफाई के दौरान पूरे घर में नमक मिले पानी का पोंछा लगाएं. नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है. साथ ही, घर के मंदिर में रखे पुराने मुरझाए फूल और खंडित मूर्तियों को हटाकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.

4. बंद घड़ियां

अगर आपके घर में कोई रुकी हुई घड़ी है, तो उसे जल्दी ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें. रुकी हुई घड़ी समय के रुकावट का प्रतीक होती है. इसे घर में रखने से तरक्की और बरकत रुक सकती है.

5. खंडित मूर्तियां

यदि आपके घर में माता रानी या किसी अन्य देवी-देवता की खंडित मूर्तियाँ हैं, तो उन्हें घर से बाहर कर दें. वास्तु शास्त्र में खंडित मूर्तियाँ घर में रखना अशुभ माना गया है. इन्हें आप किसी पवित्र पेड़ के पास रख सकते हैं या किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Benefits of Tilak: क्या आप सही उंगली से लगा रहे हैं तिलक? गलत तरीका कम कर सकता है इसका असर

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola