Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, VIDEO

Published by : Divya keshri Updated At : 11 Feb 2024 1:39 PM

विज्ञापन

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, VIDEO

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत फिलहाल ठीक है. बीते दिन उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि एक्टर ने 300 से ज्यादा फिल्में की है.

विज्ञापन

बीते दिन मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एक्टर को सीने में दर्द हुआ था. उनके स्वास्थ्य पर लेटेस्ट अपडेट आया है. मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो उस अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. रिपोर्ट की मानें तो एक्टर को Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया था, जिसका ब्रेन से संबंध है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर फिलहाल पूरी तरह से होश में हैं. अपोलो अस्पताल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, “मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के आपातकालीन विभाग में लाया गया था. बयान में ये भी बताया गया कि मिथुन कई डॉक्टरों की देखरेख में हैं. वहीं, उनकी बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में बताया कि, डैड बिल्कुल ठीक हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की थी. इस मूवी में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग किया था, जिसके बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Also Read: Mithun Chakraborty: सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola