Mithun Chakraborty: सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2024 11:36 AM

विज्ञापन

Mithun Chakraborty Hospitalised: दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक्टर के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. चलिए आपको पूरी बात बताते है.

विज्ञापन
undefined

दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एक्टर को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है. हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनकी तबीयत कैसी है, ये जानने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर 1976 में मृणाल सेन ‘मृगया’ से हुई. उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें अग्निपथ, गुंडा, डिस्को डांसर, जंग और कसम पदन वाले की जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola