EXCLUSIVE: प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे के साथ काम कर चुके हैं झारखंड के आदर्श गौरव, बताया अपना सफर

झारखंड के रहने वाले आदर्श गौतम खो गए हम कहां फिल्म में नजर आए. उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने मूवी को मिल रहे रिसपांस पर बात की और कहा कि अच्छा लगता है, जब कोई अपनी मेहनत की तारीफ करता है. एक्टर ने झारखंड से मायानगरी तक का सफर कैसे तय किया, इसको लेकर भी बात की.
झारखंड के रहने वाले आदर्श गौतम हाल ही में अनन्या पांडे स्टारर फिल्म खो गए हम कहां में नजर आए थे. फिल्म के बाद आदर्श गौरव को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. उन्होंने मूवी को मिल रहे रिसपांस पर बात की और कहा कि अच्छा लगता है, जब कोई अपनी मेहनत की तारीफ करता है. उन्होंने बताया कि द व्हाइट टाइगर में प्रियंका चोपड़ा संग काम करने के बाद काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा, एक्ट्रेस से सीखने को बहुत कुछ मिला मुझे. उनके साथ रहकर ऐसा लगा ही नहीं कि वह एक बड़ी स्टार हैं. काफी सपोर्टिव थी. एक्टर ने बताया कि उन्हें एक्टिंग में कभी आना ही नहीं था. वह सिगिंग में काफी अच्छे है और वह क्लासिकल गाते हैं. बॉलीवुड में भी उन्होंने सिंगर के तौर पर ही एंट्री की. बाद में लक से फिल्में मिलनी शुरू हो गई. झारखंड के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यहां मैंने मेहनत की और अपने आप को हमेशा अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया. बाद में मंजिल मिलती चली गई. उन्होंने युवा पीढ़ी को भी कहा कि अगर कुछ करना चाहते हो, तो जरूर लक्ष्य तय करो और काम अभी से स्टार्ट करों. एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










