VIDEO: झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले, जेएमएम अब जासूसी मोर्चा, रांची में बोले शिवराज सिंह चौहान

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रांची में झारखंड के सीएम पर जोरदार हमला बोला. कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले.
Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. झारखंड विधानसभा के लिए भाजपा के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक डरा हुआ मुख्यमंत्री करार दिया. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक डरा हुआ मुख्यमंत्री अपने मंत्री की जासूसी करा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में जितने मंत्री और विधायक हैं, सबकी जासूसी हो रही है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2 महीने जिसको मुख्यमंत्री रहना है, वो एक महीने का मंत्री भी बना रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन का इनलोगों ने अपमान किया. चंपाई सोरेन का मुख्यमंत्री रहते जिस तरह से उनके साथ व्यवहार हुआ, वह उचित नहीं था. वह अच्छा काम कर रहे थे. झारखंड को पटरी पर लाने की उन्होंने कोशिश की. गलत काम को रोका. उसका बदला उन्हें चुकाना पड़ा, अपमानित होकर. उन्हें इस हद तक आहत किया गया कि झारखंड को बचाने के लिए चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़ दी. जेएमएम तो अब जासूसी मोर्चा हो गया है. पूरा झारखंड तबाह और बर्बाद है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सत्ताधारी लोगों के यहां से नोटों के ढेर मिले. यह झारखंड की जनता की लूट की दास्तां बयां करते हैं. शिवराज ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये हमारे आदिवासी भाई-बहनों की जमीनों पर कब्जा करते जा रहे हैं. बेटियों से शादी करके उनकी जमीनें छीनी जा रही है. भ्रष्टाचार की अति है, जुर्म की पराकाष्ठा है. भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार के अंतिम दिन आ गए हैं. झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी.
Also Read
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का फोकस GYAN पर, जानें क्या हैं इसके मायने
DA Hike News: झारखंड में इतना बढ़ गया महंगाई भत्ता, हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला
हेमंत सोरेन ने झारखंड 39.44 लाख लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल कर दिया माफ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए