हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के 39.44 लाख लोगों के बिजली बिल कर दिए माफ

Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के 39,44,389 उपभोक्ताओं के 3,584 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

Hemant Soren Cabinet:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 39.44 लाख लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है. गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 39,44,389 लोगों के बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. सरकार के इस फैसले से खजाने पर 3,584 करोड़ रुपए का बोझ आएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने यह जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेमंत सोरेन की कैबिनेट ���े 44 प्रस्तावों को दी मंजूरी

झारखंड सरकार की कैबिनेट में आज 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें शहीद होने वाले राज्य के अग्निवीरों के आश्रितों को आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही इसकी घोषणा कर चुके थे. लेकिन, कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी गई.

हमारी सरकार संवेदनशील – हेमंत सोरेन

कैबिनेट की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार संवेदनशील सरकार है. आदिवासी, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने वाली सरकार है. उन्होंने गरीबों के बिजली बिल माफ कर दिए हैं. अग्निवीरों को झारखंड पुलिस की तरह सम्मान देने का फैसला किया है.

कैबिनेट में लिए ऐतिहासिक फैसले

हेमंत सोरेन ने आज की कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को ऐतिहासिक करार दिया. कहा कि उनकी सरकार ने रसोईया और पोषण सखी के बारे में संवेदनशीलता का परिचय दिया है. सरकार ने झारखंड की की महिलाओं के दुख-दर्द को समझा है. उनके हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपनी संवेदनशीलता दिखाई है.

Also Read

Jharkhand Cabinet: अग्निवीरों पर हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, शहीदों के आश्रित को सरकारी नौकरी

DA Hike News: झारखंड में इतना बढ़ गया महंगाई भत्ता, हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola