Jharkhand Cabinet: अग्निवीरों पर हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, शहीदों के आश्रित को सरकारी नौकरी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के शहीद अग्निवीरों के आश्रित को मिलेगी सरकारी नौकरी.

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कहा है कि शहीद होने वाले अग्निवीर के आश्रित को आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी देंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन की सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने पत्रकारों को कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहीद होने वाले अग्निवीरों के आश्रितों को झारखंड सरकार आर्थिक मदद देगी. साथ ही एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अग्निवीर के आश्रित को किया गया परिभाषित

उन्होंने बताया कि आश्रित को पूरी तरह से परिभाषित किया गया है. शहीद अग्निवीर की पत्नी के साथ-साथ इसमें पुत्र और दत्तक पुत्र को भी शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी. उन्होंने कई कार्यक्रमों में कहा था कि झारखंड का कोई भी अग्निवीर शहीद होगा, तो उसके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद देंगे. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देंगे.

हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने 44 प्रस्तावों को दी मंजूरी

हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने आज 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसमें प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्तों का बिल माफ करने का फैसला भी शामिल है. कैबिनेट ने 39,44,389 उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे सरकार के खजाने पर करीब 3,584 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा.

Also Read

DA Hike News: झारखंड में इतना बढ़ गया महंगाई भत्ता, हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला

हेमंत सोरेन ने झारखंड 39.44 लाख लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल कर दिया माफ

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola