Cyclone Amphan: अम्फान ने मचाया कहर, तेज हवा के साथ हो रही भारी बारिश
Published by : Arvindkumar singh Updated At : 20 May 2020 5:04 PM
विज्ञापन
Cyclone Amphan: अम्फान ने मचाया कहर, तेज हवा के साथ हो रही भारी बारिश
चक्रवाती महातूफान अम्फान का असर दिखना शुरू हो गया है. ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों में तेज हवा चलनी शुरू हो गयी है. कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही है. इन इलाकों में हवा तकरीबन 155 से 165 किलोमीटर है. तेज हवा की वजह से ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में पेड़ उखड़ गये. कई इलाकों में बिजली के खंभे सड़क के बीचोंबीच गिर गये. पेड़ औऱ खंभों के उखड़कर रास्तों में गिरने की वजह से कई इलाकों में आवागमन बाधित हो गया. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पेड़ों को हटाकर आवागमन संचालित करने का प्रयास कर रही है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










