देवघर में बसते हैं बाबा बैद्यनाथ, शिवरात्रि में होती है विशेष पूजा

Published by : Arvindkumar singh Updated At : 11 Mar 2021 6:45 PM

विज्ञापन

देवघर में बसते हैं बाबा बैद्यनाथ, शिवरात्रि में होती है विशेष पूजा

शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ झारखंड के देवघर में बसते हैं. देवघर का मंदिर बिहार-झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक अलग महत्व रखता है. शिवरात्रि के दिन यहां का पूजन अलग ही महत्व रखता है. भक्तों की भीड़ इस दिन अपने भोलेनाथ और माता के दर्शन कर उमंग में रहते हैं. वहीं, बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का विवाह इस नगरी का बेहद अद्भुत दृश्य होता है. पूरी बाबा नगरी इस दिन झूमती नजर आती है. वहीं बाबा बैद्यनाथ को आज भी बिहार के अजगैबीनाथ के जल का इंतजार रहता है. दरअसल, आम दिनों की बात करें या भोलेनाथ के विशेष माह सावन का, उन्हें कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में बह रही उत्तरवाहिनी गंगा का जल ही ले जाकर अर्पण करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArvindKumar Singh

लेखक के बारे में

By ArvindKumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola